July 27, 2024

भारतीय प्राइवेट जेट ,फरार Mehul choksi (मेहुल चोकसी) को वापस इंडिया लाने के लिए Dominica पहुँच चुका है :PNB Scam

Gaston Alfonso Browne जो की Antigua and Barbuda के तत्कालीन प्रधान मंत्री है ने स्पष्ट किया है की भारतीय निजी विमान फरार Mehul choksi को वापस भारत ले जाने के लिए सारे कागज़ात के साथ Dominica के एयरपोर्ट पर पहुँच चूका है |

Mehul choksi deportation

Mehul choksi deportation(Photo: AniguaNewsRoom Twitter))

Gaston Alfonso Browne जो की Antigua and Barbuda के तत्कालीन प्रधान मंत्री है ने स्पष्ट किया है की भारतीय निजी विमान फरार Mehul choksi को वापस भारत ले जाने के लिए सारे कागज़ात के साथ Dominica के एयरपोर्ट पर पहुँच चूका है |

Dominica के अदालत द्वारा उसके निरवास को स्थगित कर तारीख को 2 june  तक आगे बढ़ा दिया था , तब वहां के स्थानीय पत्रकार द्वारा सम्पादित अख़बार में 29 may को फरार Mehul choksi को पुलिस कस्टडी में देखा गया था, मेहुल चौकसी भारत से भागने के बाद एंटीगुआ का नागरिकता लेके वहां रहने लगा था |

अदालत के आदेश के अनुसार उसका medical test किया जायेगा , और covid test भी किया गया, जिसमे रिपोर्ट नेगेटिव  आयी है |

Mehul choksi के वकील ने आरोप लगाया है की Antigua & barbuda से उसे कुछ अज्ञात लोगों ने अग़वा कर डॉमिनिका (Dominica) ले गए , जहाँ उसे शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है , और सलाखों के पीछे से उसकी आँखों में खून के दाग , और हाँथ में चोट देखा गया है |

Nirav Modi और Mehul choksi पर PNB Bank  के साथ 13,500 crore ruppes के धोखाधड़ी का आरोप है ,रिश्ते में Mehul choksi , nirav modi के मामा हैं |

Nirav modi अभी भी लन्दन की जेल में हैं, उनकी जमानत की याचिका हर बार रद्द कर दी जा रही है,नीरव मोदी नहीं चाहते हैं की उन्हें भारत लौटाया जाये , और वो बार बार deportation का विरोध करते आये हैं |

क्या था PNB Scam ?

what was punjab national bank scam ?

Mumbai में एक ही punjab national bank ke branch में 11,400 करोड़ रुपये की हेरफ़ेर का खुलासा होने के बाद इस fraud ने देश के economic field को स्तब्ध कर दिया |

पंजाब नेशनल बैंक मामले में 10,000 करोड़ रुपये का बैंक द्वारा जारी फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग शामिल है।

ज्वैलर और डिजाइनर nirav modi, उनके मामा मेहुल चोकसी(mehul choksi) , इस घोटाले के प्रमुख आरोपियों में से एक हैं |   घोटाले के सार्वजनिक होने के कुछ दिन पहले ही नीरव मोदी और उसका परिवार 2018 की शुरुआत में भारत से भाग गया था। 

पीएनबी घोटाले को भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा बैंकिंग धोखाधड़ी करार दिया गया है।

PNB Scam(punjab national bank scam) कैसे सामने आया ?

punjab nation bank  ने 29 January, 2018 को CBI में एक FIR दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि 2.8 Billion रुपये (280.7 crore ruppes) के फर्जी LoUs मूल रूप से 16 जनवरी को जारी किए गए थे। पीएनबी ने शिकायत में तीन हीरा कंपनियों(Diamond companies) को सूचीबद्ध किया था जो की Diamonds R Us, Solar Exports, और Stellar Diamonds हैं ।

18 मई 2018 तक, यह Scam 14,000 Crore ruppes से अधिक हो गया था |

1 thought on “भारतीय प्राइवेट जेट ,फरार Mehul choksi (मेहुल चोकसी) को वापस इंडिया लाने के लिए Dominica पहुँच चुका है :PNB Scam

Comments are closed.