July 27, 2024

Pak vs SL World Cup 2023: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, श्रीलंका ने भी बनाया कई रिकॉर्ड

Pakistan vs Sri Lanka World Cup 2023 विश्व कप के आठवें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 344 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लेकिन पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।Pak Vs SL WWC 2023

pakistan Vs Srilanka world cup 2023 Live_Janpanchayat Hindi News

पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया (Pakistan defeated Sri Lanka by six wickets)

विश्व कप के आठवें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 344 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लेकिन पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

रिजवान और शफीक के शतक ने दिलाया पाकिस्तान को जीत (Rizwan and Shafiq's century gave victory to Pakistan)

पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान की शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 10 गेंद शेष रहते ही पा लिया। मोहम्मद रिजवान 121 गेंद पर 134 रन बनाकर नबाद रहे जबकि शफीक ने 113 रनों की पारी खेली। रिजवान ने चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

पाकिस्तान ने विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

विश्व कप में पाकिस्तान ने आयरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 345 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। आयरलैंड ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 329 रन बनाकर मैच जीता था।

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने बनाए कई रिकॉर्ड

श्रीलंका ने विश्व कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 344 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। श्रीलंका के कुसल मेंडिस 122 श्रीलंका के लिए वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। कुसल मेंडिस (122) और सदीरा समरविक्रमा (108) के तूफानी शतकों के कारण श्रीलंका का विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

इसके साथ हीं श्रीलंका की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ दो शतकीय साझेदारीया देखने को मिली।पहली साझेदारी 102 कुसल मेंडिस और पाथुम निसंका के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई और दूसरी साझेदारी कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा विकेट के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई।
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने दो शतक लगाए थे। 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड के जो रूट और जॉस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था और आज श्रीलंका के कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने भी शतकीय परियां खेल कर रिकॉर्ड बनाया।