July 27, 2024

पांचवें चरण के मतदान में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर: Lok Sabha Election 5th Phase Voting 

image 1 29

Lok Sabha Election 5th Phase Voting: 20 मई को होने वाला पांचवें चरण का चुनाव बेहद खास है। पांचवें चरण के मतदान पर पूरे देश की नजरे हैं। इस चरण में कई दिग्गजों की कड़ी परीक्षा होगी। पांचवें चरण के चुनाव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महिला कल्याण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और राहुल गांधी का कड़ा इम्तिहान है। 20 मई को यूपी की 14 सीटों पर मतदान होना है। पांचवें चरण की 14 सीटों में से रायबरेली को छोड़कर 2019 में सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। यहां तक की कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में भी स्मृति ईरानी ने सेंध लगाकर जीत दर्ज की थी। ऐसे में पांचवें चरण का चुनाव भाजपा के लिए बेहद खास है।

पांचवें चरण में किन-किन राज्यों में होगा मतदान ?

20 मई को होने वाले पांचवें चरण में जिन 49 सीटों पर मतदान होना है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14,महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7 उड़ीसा की 5, बिहार की 5 झारखंड की 3 जम्मू कश्मीर की एक और लद्दाख की एक सीट शामिल है।

उड़ीसा के संबलपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा को सत्ता में लाने की चुनौती

पांचवें चरण के चुनाव में मोदी सरकार के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

20 मई को होने वाले पांचवें चरण के चुनाव में मोदी सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी होगा।

1. मोहनलालगंज से आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर

image 1 13

2. मुंबई उत्तर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

image 1 14

3. कोडरमा से शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी

image 1 17

4. भिवंडी से पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल

image 1 19

5. फतेहपुर से ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

image 1 21

6. दींडोरी से स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार

image 1 22

7. बनगांव से बंदरगाह जहाजरानी और जल मार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर

image 1 24

8. लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

image 1 26

9.अमेठी से महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

image 1 27

पांचवें चरण के चुनाव की चर्चित सीटें

रायबरेली

पांचवें चरण में जिन सीटों पर पूरे देश की निगाहें हैं उनमें सबसे ज्यादा चर्चित सीट है रायबरेली लोकसभा सीट। 2019 में सोनिया गांधी ने यहां से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंची थी। यूपी की रायबरेली सीट इकलौती ऐसी सीट थी जहां 2019 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। सोनिया गांधी के राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के कारण कांग्रेस ने यहां से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। 2019 में भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा ने 2024 के चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ फिर से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। फिलहाल दिनेश प्रताप सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं।

जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही पार्टी के भरोसे को कायम रखने की जिम्मेदारी: लोकसभा चुनाव 2024

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट भी इस चुनाव में हॉट सीट बनी हुई है। 2019 में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा ने पूर्व मंत्री और मध्य विधानसभा सीट से विधायक रविदास मेहरोत्रा को मैदान में उतारा है, वही सरवर मलिक बसपा प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक रहे हैं।

अमेठी

अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। लेकिन 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का यह किला दरका दिया था और जीत हासिल की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। अमेठी में कांग्रेस की तरफ से केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बसपा ने नन्हें सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

क्या तीन बार के सांसद इंद्रजीत राव को टक्कर दे पाएंगे राज बब्बर ?: Lok Sabha Election Phase 5 Voting

बारामुला

बर्फ से घिरी वादियों के लिए मशहूर कश्मीर में इस समय सियासी पारा गर्म है। कश्मीर की बारामूला सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस सीट को खास बना दिया है। पिछले चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के अकबर लोन ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। उमर अब्दुल्ला के सामने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी से फैयाज अहमद चुनाव मैदान में हैं।

हाजीपुर

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट भी इस चुनाव में हॉट सीट बनी हुई है, क्योंकि रामविलास पासवान का गढ़ रही इस सीट से उनके बेटे चिराग पासवान लोजपा (आर) के टिकट पर चुनाव मैदान में है। वही राजद में विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके शिवचंद्र राम को उम्मीदवार बनाया है। हाजीपुर सीट पर 2019 में लोजपा से पशुपति पारस ने जीत दर्ज की थी।

क्या तीन बार के सांसद इंद्रजीत राव को टक्कर दे पाएंगे राज बब्बर ?: Lok Sabha Election Phase 5 Voting