July 27, 2024

G20 Summit, New Delhi Updates : G20 शिखर सम्मेलन का क्या है उद्देश्य ?​

आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में :Daily Shorts News (08 September 2023)

– G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार
– क्या है G20 शिखर सम्मेलन?
– कब हुई थी G20 की स्थापना
– मेहमान देश भी शामिल होंगे G20 शिखर सम्मेलन में
– कहां होगा G20 शिखर सम्मेलन ?
– G20 शिखर सम्मेलन का क्या है उद्देश्य ?

Daily Shorts News 08 September 2023

G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

दिल्ली शहर इस समय G-20 के शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की तैयारी कर रहा है। G-20 के शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिल्ली को इतनी खूबसूरती से सजाया गया है कि चारों तरफ सुंदरता ही सुंदरता दिख रही है।दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 21 मूर्तियां और 90 फाउंटेन लगाए गए है जो दिल्ली शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

वर्ष 2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हमारे देश भारत में 9 से 10 सितंबर को है। G-20 शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत पर “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य”(One Earth,One Family,One Future) के आधार पर होगा।

क्या है G20 शिखर सम्मेलन?

G20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नरो का एक संगठन है। जिसमें 19 देश और यूरोपियन संघ शामिल है। कहा जाता है कि विश्व की पूरी ताकत इन्ही 20 देश के पास ही है।

कब हुई थी G20 की स्थापना

G20 की स्थापना 1999 में हुई थी। जिसमें 19 देश शामिल हैं। ये देश है, भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका दक्षिण कोरिया, तुर्की ब्रिटेन,और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका।

मेहमान देश भी शामिल होंगे G20 शिखर सम्मेलन में

इस बार जी-20 के शिखर सम्मेलन में मोदी सरकार ने कुछ मेहमान देशों को भी निमंत्रण दिया है। जिसमें बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई शामिल हैं।

कहां होगा G20 शिखर सम्मेलन ?

G20 का शिखर सम्मेलन आईटीयू के प्रगति मैदान में “भारत मंडपम” में होगा जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत आज विश्व के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है।

G20 शिखर सम्मेलन का क्या है उद्देश्य ?

G20 के शिखर सम्मेलन का अहम उद्देश्य है, आर्थिक स्थिति को नियंत्रित रखना। जिसमें विश्व की सभी वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रणालीबद्ध, महत्वपूर्ण, औद्योगिक और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना, और विश्व के कल्याण के लिए कार्य करना शामिल है। यह सभी बड़े देश मिलकर ना सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कार्य करते हैं बल्कि आर्थिक स्थिरता, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर भी विचार करते हैं।

G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में होना यह दर्शाता है कि भारत देश ऊंचाइयों पर जा रहा है। आज भारत विश्व गुरु बनने तथा भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।