October 18, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Navratri 2023: नवरात्रि पर 30 वर्ष बाद बन रहे शुभ संयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Navratri 2023: नवरात्रि पर 30 वर्ष बाद बन रहे शुभ संयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत : नवरात्रि के 9 दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों में कलश स्थापना करके, अखंड ज्योति जलाकर मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। इस वर्ष नवरात्रि के पहले दिन दुर्लभ संयोग बना रहे हैं, जिससे इस वर्ष की नवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर करीब 30 साल बाद शुभ सहयोग बना रहा है।

Navratri 2023 in Hindi_नवरात्री २०२३

इस वर्ष नवरात्रि (Navratri) के पहले दिन दुर्लभ संयोग बना रहे हैं

नवरात्रि (navratri) के 9 दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों में कलश स्थापना करके, अखंड ज्योति जलाकर मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। इस वर्ष नवरात्रि के पहले दिन दुर्लभ संयोग बना रहे हैं, जिससे इस वर्ष की नवरात्रि (Navratri) बेहद शुभ रहने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर करीब 30 साल बाद शुभ सहयोग बना रहा है।

नवरात्री कब शुरू हो रहा ? (Navratri 2023 Date)

14 अक्टूबर को पितृ पक्ष समाप्त हो रहा है और रविवार से आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) 15 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे और 23 अक्टूबर तक चलेंगे। हिंदू धर्म में मान्यता है की मां दुर्गा की पूजा करने से सुख, समृद्धि, खुशियां और सकारात्मकता प्राप्त होती है।वर्ष 2023 के इस नवरात्र (Navratri) में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आ रही हैं जो शुभता का प्रतीक है। यह पूरी पृथ्वी को खुशी सकारात्मकता धन और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेगा

30 वर्ष बाद बन रहा शुभ संयोग

इस वर्ष शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) पर 30 वर्ष बाद शुभ संयोग बन रहा है शरद नवरात्र (navratri) पर बुद्धादित्य योग, शस्त्र राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियों को इसका विशेष लाभ होगा। इन तीन राशियों को आकस्मिक धन लाभ मिलने वाला है। इन जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होने वाली है।

आईए जानते हैं ये तीन भाग्यशाली राशियां कौन- कौन सी हैं- 

मेष

मेष राशि के लोगों को इस राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है। इन दिनों मेष राशि वाले जातक वहां या नई संपत्ति खरीद सकते हैं। मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में जल्द ही कोई बड़ा पद मिलेगा,किसी अच्छी नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। व्यापार करने वालों को धन का लाभ मिलेगा। मेष राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे उन्हें लाभ होगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को इन तीन राजयोग के बनने से कैरियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। अपने अधिकारियों को इस राशि के जातक अपने काम से प्रभावित करेंगे। कई दिनों से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह तीनों राजयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। इस नवरात्रि कर्क राशि के जातकों की हर इच्छा पूरी होगी। यह समय नए कार्यों के लिए शुभ है। पुराने मित्र की मदद से व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में देश-विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मां दुर्गा की कृपा से कर्क राशि के जातकों को किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता प्राप्त।होगी