July 27, 2024

News Headlines (24 October 2023): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines (24 October 2023): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
– रक्षा मंत्री ने जवानों संग मनाया दशहरा
– सीएम योगी ने विजयदशमी पर की विशेष पूजा अर्चना
– आरएसएस प्रमुख का 2024 चुनाव पर सख्त संदेश
– फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैंक्रो ने नेतन्याहू से की मुलाकात
– यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय
– हमास ने दो इजराइल महिला बंधकों को छोड़ा
– दिवाली के पहले यूपी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
– गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से तीन की मौत
– हमास युद्ध पर विवादित बयान पर आरएलडी अध्यक्ष गिरफ्तार
– देवघर में बोलेरो पलटने से पांच लोगों की मौत

Daily Hindi news Headlines_Janpanchayat Daily hindi news

रक्षा मंत्री ने जवानों संग मनाया दशहरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह में 24 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में अग्रिम चौकियों का दौरा किया और वहां सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियो का जमीनी स्तर पर प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया। उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अग्रिम पंक्ति के स्थान पर तैनात सैनिकों से बातचीत की और उनके साथ दशहरा मनाया। रक्षा मंत्री ने सैनिकों की अडिग भावना अटूट प्रतिबद्धता और अद्वितीय साहस के प्रति आभार व्यक्त किया जो कठिन परिस्थितियों में सीमाओं पर तैनात हैं,लेकिन हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि देश और उसके लोग सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को सशस्त्र बलों पर गर्व है और वह उनके साथ खड़ा है।

सीएम योगी ने विजयदशमी पर की विशेष पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के दिन गोरक्षपीठ में नाथ परंपरा के अनुसार भगवान श्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। विजयदशमी के दिन गोरक्षपीठ में संतों की अदालत लगती है और गोरक्षपीठाधीश्वर दंडाधिकारी की भूमिका में होते हैं। नाथ पंथ के परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के अवसर पर गोरक्षणाथ्य मंदिर में पीठाधीश्वर द्वारा संतों के विवादों का निस्तारण किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरख पेठाधीश्वर होने के नाते दंडाधिकारी की भूमिका में नजर आए।

आरएसएस प्रमुख का 2024 चुनाव पर सख्त संदेश

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 2024 के चुनाव पर बड़ा बयान दिया है। संघ प्रमुख ने कहा की “भावना भड़काकर वोट लेने की कोशिश ठीक नहीं है इस पर विचार करना चाहिए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैंक्रो ने नेतन्याहू से की मुलाकात

हमास- इजराइल जंग के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो इजराइल पहुंचे, जहां उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शोक की घड़ी में फ्रांस इजराइल के साथ है। मैक्रो ने कहां कि वह अपना समर्थन देने के लिए यहां आए हैं। हमास के हमले में 30 फ्रांसीसी नागरिकों की भी जान चली गई है।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय

उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट भाई दूज के पर्व पर 11:57 पर बंद हो जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों ने पूजा अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त निकाला है। शीतकाल में यमुनोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद खरसाली में मां यमुना की पूजा अर्चना की जाएगी।

हमास ने दो इजराइल महिला बंधकों को छोड़ा

हमास इसराइल जंग के बीच हमास में बंधक बनाई गई दो इजरायली महिलाओं को छोड़ दिया है। हमास के मुताबिक उसने मानवीय आधार और खराब स्वास्थ्य की वजह से इन महिलाओं को छोड़ा है। इससे पहले हमास ने दो अमेरिकी बंधक महिलाओं को छोड़ा था।

दिवाली के पहले यूपी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की तैयारी में है। इसके साथ ही कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी भी है। यूपी सरकार दीपावली से पहले 7000 बोनस और 4% DA देने की घोषणा कर सकती है।

गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से तीन की मौत

बिहार के गोपालगंज में पूजा पंडाल में भगदड़ मचाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं शामिल है। हादसे में दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मेले को बंद कर दिया गया है।

हमास युद्ध पर विवादित बयान पर आरएलडी अध्यक्ष गिरफ्तार

आरएलडी अध्यक्ष वसिउल्ला खान को इजराइल हमास युद्ध पर विवादित बयान देने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंदू संगठन की शिकायत पर वसीउल्ला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वसीउल्लाह थानाभवन से आरएलडी विधायक अशरफ अली खान का पी ए है इसके पूर्व भी वसीउल्ला पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

देवघर में बोलेरो पलटने से पांच लोगों की मौत

देवघर में सिकटिया बैराज में बोलेरो पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा झारखंड के देवघर में मंगलवार की सुबह हुआ। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है।