July 27, 2024

News Headlines (28 September 2023) : आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines (28 September 2023) : आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
– यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023 के दौरान प्रधानमंत्री ने यूट्यूबर्स को किया संबोधित
– ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत 40 में स्थान पर
– प्रधानमंत्री ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि
– सीएम योगी ने ट्वीट कर दी “स्वर कोकिला” को श्रद्धांजलि
– धूमधाम से हुआ गणपति का विसर्जन
– राजा भैया को सुप्रीम कोर्ट से झटका
– शूटिंग में भारत ने जीता एक और गोल्ड मेडल
– जौनपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा
– हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री UP में होगी शिफ्ट
– STF के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी और अशरफ का साला सद्दाम
– अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

PM Modi At YouTube Fanfest India 2023

यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023 के दौरान प्रधानमंत्री ने यूट्यूबर्स को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूट्यूब फैनफेस्ट इंडिया 2023 (YouTube Fanfest India 2023 ) के दौरान युटयुबर्स समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने यूट्यूब पर अपने 15 साल भी पूरे किए और इस माध्यम से वैश्विक प्रभाव पैदा करने के अपने अनुभव को साझा किया।

ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत 40 में स्थान पर


विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स 2023 रैंकिंग में भारत में 132 अर्थव्यवस्थाओं में से 40वें स्थान को बरकरार रखा है।

प्रधानमंत्री ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

प्रधान नरेंद्र मोदी ने शहीद भगत सिंह जयंती पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हमेशा न्याय और स्वतंत्रता के लिए भारत की अनवरत लड़ाई के प्रतीक रहेंगे।

सीएम योगी ने ट्वीट कर दी "स्वर कोकिला" को श्रद्धांजलि

“स्वर कोकिला” लता मंगेशकर की 94वी जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि
” स्वर साम्राज्ञी,भारत रत्न, लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। संगीत और लता जी एक दूसरे के पूरक हैं। उनके गायन में संगीत की शक्ति महसूस होती है। उनके स्वरों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिव्यतम अभिव्यक्ति है। संस्कृति- कला जगत सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।”

धूमधाम से हुआ गणपति का विसर्जन

28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश उत्सव के आखिरी दिन गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।विसर्जन के लिए निकाले जाने वाले जुलूस के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस के अधिकारी अलर्ट मोड में दिखे।

राजा भैया को सुप्रीम कोर्ट से झटका

राजा भैया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया है जिसमें राजा भैया समेत चार लोगों के खिलाफ सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करने के लिए आदेश पर रोक लगा दी गई थी।

शूटिंग में भारत ने जीता एक और गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में भारत का जलवा बरकरार है भारत में अर्जुन चीमा,सबरजोत सिंह, शिव नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। वुशु में रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता है। वही बैडमिंटन में अब भारतीय महिला टीम मंगोलिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

जौनपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा

जैनपुर में रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंस गई जिसके कारण 20 मिनट तक ट्रेन को रोकना पड़ा। जिससे लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग बाधित हो गया। इस घटना से हजारों रात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री UP में होगी शिफ्ट

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है। जिसके तहत अब हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को UP में शिफ्ट किया जाएगा। हरियाणा की टेक्सटाइल इंडस्ट्री करीब 2000 करोड़ का निवेश करेगी।

STF के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी और अशरफ का साला सद्दाम

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार सद्दाम को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल में अशरफ से अवैध मुलाकात कराने और सहूलियत पहुंचने के मामले में सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। एसटीएफ के डीएसपी अब्दुल कादिर के नेतृत्व में सद्दाम को गिरफ्तार किया गया है।

अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी जोर- शोर से की जा रही है। वहीं यूपी सरकार ने अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी निमंत्रण भेजा है।

Read More News Headlines 

https://janpanchayat.com/category/short-news-janpanchayat/