July 27, 2024

Australia vs South Africa, ICC World Cup 2023 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने 5 बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया को 131 रनों से दी शिकस्त

Australia vs South Africa, ICC World Cup 2023 Highlights : दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने 5 बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया (Australia) को 131 रनों से दी शिकस्त

एकदिवसीय विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में जीत के कारण उत्साह से भरपूर थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था और आज अपने दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को हर का सामना करना पडा।

Australia vs South Africa ICC world cricket championship 2023

दक्षिण अफ्रीका ने 5 बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया को 131 रनों से दी शिकस्त

Australia vs South Africa, World Cup 2023: एकदिवसीय विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में जीत के कारण उत्साह से भरपूर थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था और आज अपने दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को हर का सामना करना पडा।

लखनऊ के अटल बिहारी बाजपायी, इकाना स्टेडियम में विश्व कप का दसवां मैच खेला गया। इस मैच में पांच बार की चैंपियन रह चुकी है ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका ने 131 रनों से हराकर विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

 

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की शुरुआत बेहद खराब रही। 70 रन के स्कोर पर ही उसके पांच बल्लेबाज आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबूसेन ने सर्वाधिक 46 रन बनाया।

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कंगारू टीम मात्र 117 रनों पर ही सिमट गई। 44.5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया।

अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक ने 106 गेंद पर 109 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं एडन मार्करम ने 56 रन की पारी खेली। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को दो-दो विकेट मिले। क्विंटन डिकॉक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्विंटन डिकाक का यह आखिरी विश्वकप है। दक्षिण अफ्रीका को की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कागिसो रबाडा ने चटकाए। दो मैच में दो जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है।