July 27, 2024

Australia vs. New Zealand Updates: जीत की हैट्रिक लगाकर टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड

Australia vs. New Zealand Updates: जीत की हैट्रिक लगाकर टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड

विश्व कप 2023 के 11वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया है। यह न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत है।इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर पहुंच गई है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए।

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 43 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को पा लिया। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने अर्थशतक बनाया। हालांकि न्यूजीलैंड की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। रचिन रवींद्र 13 गेंद में 9 रन बनाकर ही आउट हो गए। केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने पारी को संभालते हुए 80 रनों की साझेदारी निभाई। कॉनवे 45 रन पर आउट हुए। 

इसके बाद डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने शतकीय साझेदारी निभाई। केन विलियमसन हाथ में गेंद लग जाने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 84 और ग्लेन फिलिप 16 रन बनाकर नवाद रहे।

न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व कप में बांग्लादेश को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड इससे पहले इंग्लैंड और नीदरलैंड को हरा चुका है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके मैच में अब 6 अंक हो गए हैं।

दूसरी और बांग्लादेश की यह दूसरी हार है। अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश मैच जीत गया था, लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है।