July 27, 2024

England vs Sri Lanka, World Cup 2023: चैंपियन इंग्लैंड को श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया

England vs Sri Lanka, World Cup 2023: चैंपियन इंग्लैंड को श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया

विश्व कप का 25वा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की विश्व कप 2023 में यह दूसरी जीत है जबकि इंग्लैंड की चौथी हार है। इससे पूर्व इंग्लैंड न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से मैच हार चुका है और अंक तालिका में सबसे नीचे आ गया है।

Sri Lanka vs England world cup 2023_Daily World Cup 2023 News

चैंपियन इंग्लैंड को श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया

England vs Sri Lanka, World Cup 2023: विश्व कप का 25वा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की विश्व कप 2023 में यह दूसरी जीत है जबकि इंग्लैंड की चौथी हार है। इससे पूर्व इंग्लैंड न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से मैच हार चुका है और अंक तालिका में सबसे नीचे आ गया है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 156 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के शीर्ष 6 खिलाड़ी पहले 25 ओवरों में ही आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 43 रन बेन स्टोक्स ने बनाया। इंग्लैंड की पूरी टीम 33.2 ओवर में 156 के स्कोर पर आउट हो गई।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही। श्रीलंका ने अपने पहले दो विकेट 6 ओवरों में ही खो दिए लेकिन सदिरा समरविक्रमा और पथुम निसांका ने पारी को संभालते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। निसांका 83 गेंदों में 77 रन बना कर नाबाद रहे वही सदीरा समरविक्रमा 54 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। निसांका ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा ने तीन विकेट, कासुन राजिथा और एंजेलो मैथ्यूज ने 2- 2 विकेट और महेश थीक्षाना ने एक विकेट लिया। लाहिरू कुमारा को 35 रन पर 3 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।इंग्लैंड के लिए एकमात्र सफल गेंदबाज डेविड विली थे जिन्होंने दो विकेट लिए।