October 18, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

G20 Summit : G20 में शामिल किए जाने पर भावुक हुए अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा “मैं तो रोने वाला था”

G20 समिट का शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। G20 समिट में अफ्रीकी यूनियन को G20 का स्थाई सदस्य बना दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अध्यक्ष पद से इसकी घोषणा की और अफ्रीकी संघ के सदस्य अजाली असौमानी को गले लगाया तो असौमानी की प्रसन्नता देखने लायक थी। वह भावुक हो गए। कोमोरोस नाम के एक छोटे से अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति और अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष अजाली असौमानी ने भारत को एक ‘महाशक्ति’ बताया।

G20 Summit in India Updates

G20 में शामिल किए जाने पर भावुक हुए अफ्रीकी यूनियन (African Union) के अध्यक्ष ने कहा "मैं तो रोने वाला था"

G20 समिट का शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। G20 समिट में अफ्रीकी यूनियन (African Union) को G20 का स्थाई सदस्य बना दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अध्यक्ष पद से इसकी घोषणा की और अफ्रीकी संघ के सदस्य अजाली असौमानी को गले लगाया तो असौमानी की प्रसन्नता देखने लायक थी। वह भावुक हो गए। कोमोरोस नाम के एक छोटे से अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति और अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष अजाली असौमानी ने भारत को एक ‘महाशक्ति’ बताया।

असौमानी ने कहा कि विश्व की पांचवी महाशक्ति है भारत और विश्व की पांचवी महाशक्ति के रूप में भारत के लिए अफ्रीका में पर्याप्त जगह है। हम यह भी जानते हैं कि भारत इतना शक्तिशाली है कि वह अंतरिक्ष तक गया। इसलिए हमें बस समन्वय करने की जरूरत है। भारत आबादी के मामले में एक महाशक्ति है। असौमानी ने भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रगति के लिए सराहना की।

G20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगाया तो अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण था। असौमानी ने कहा किउन्होंने सोचा कि किसी फैसले पर पहुंचने से पहले बहस होगी, तर्क होंगे,लेकिन रविवार को G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही अफ्रीकी संघ को G20 के सदस्य के रूप में घोषणा कर दी गई। 

असौमानी ने कहा कि “यह भावुक करने वाला क्षण था। मैं तो रोने वाला था।”
क्योंकि हमने सोचा था कि एक बड़ी बहस होगी और फिर कोई निर्णय लिया जाएगा लेकिन शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही यह घोषणा की गई कि हम एक सदस्य हैं।

 

G20 के 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में प्रधानमंत्री मोदी ने असौमानी के प्रतिनिधित्व वाले अफ्रीकी संघ को स्थाई सदस्य के रूप में G20 नेताओं की मेज पर सीट लेने के लिए आमंत्रित किया।

G20 परिवार में इस संघ के ऐतिहासिक समावेश के लिए अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष ने G20 देश के प्रति आभार व्यक्त किया। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने असौमानी के साथ बैठक की ओर उन्हें अफ्रीकी संघ के G20 परिवार में शामिल होने पर बधाई दी।

असौमानी ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया,

“G20 न भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज के माध्यम से अफ्रीकी संघ को G20 में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। अफ्रीकी महाद्वीप की ओर से मैं इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए G20 के सभी सदस्य देशों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।”