July 27, 2024

News Headlines(07 May 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

image 11

तीसरे चरण के मतदान में इन दिग्गज नेताओं की किस्मत होगी EVM में कैद

लोकतंत्र के महापर्व में आज तीसरे चरण का मतदान है। तीसरे चरण में 93 सीटों पर आज मतदान है। तीसरे चरण में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है।

तीन दशकों से भाजपा का गढ़ रहे हाथरस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

तीसरे चरण में कहां कहां है मतदान

तीसरे चरण में जिन 93 सीटों पर मतदान होना है उनमें गुजरात की 25,महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 14, छत्तीसगढ़ की 7,मध्य प्रदेश की 9, बिहार की 5, असम की 4, पश्चिम बंगाल की 4, और गोवा की सभी दो सीटों पर मतदान है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव की दो सीटों पर भी मतदान है।

इन बड़े नेताओं की किस्मत आज हाेगी EVM में कैद

तीसरे चरण के मतदान में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत आज इंडिया में कैद हो जाएगी। इनमें गांधीनगर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, पोरबंदर से मनसुख मांडवीया, राजकोट से पुरुषोत्तम रुपाला, धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी। आगरा से एसपी सिंह बघेल शामिल है। वही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और धुबरी से बदरुद्दीन अजमल की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद होगी।

भाजपा के किले में सेंधमारी की कोशिश – गांधीनगर लोकसभा सीट

यूपी की 10 सीटों पर इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

पहले के दो चरणों में यूपी की 16 सीटों पर मतदान हुआ था। अब तीसरे चरण में 10 सीटों पर आज मतदान है। इस चरण में मुलायम परिवार के सदस्यों की किस्मत दांव पर लगी है। साथ ही भाजपा के कई दिग्गज नेता भी मैदान में हैं।

राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी पहली बार चुनावी मैदान में दिखाएंगे दम

तीसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। मुलायम सिंह परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद होगी। मैनपुरी सीट से डिंपल यादव मैदान में है तो वही बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार हैं। फिरोजाबाद से प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव मैदान में है। इनके अलावा भाजपा ने आगरा से केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, हाथरस से बीजेपी के अनूप प्रधान वाल्मीकि और एटा से कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं बरेली से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को टिकट दिया है।

उमर अब्दुल्ला पर पार्टी का प्रदर्शन बरकरार रखने की जिम्मेदारी

यूपी की इन सीटों पर कांटे की टक्कर

तीसरे चरण का मुकाबला बेहद दिलचस्प है। जिन सीटों पर कांटे की टक्कर के आसार बन रहे हैं, उनमें मैनपुरी है, जहां पर सपा की डिंपल यादव के सामने भाजपा के जयवीर सिंह हैं।फतेहपुर सिकरी से सपा के नरेश उत्तम पटेल के सामने भाजपा के राजकुमार चाहर हैं। एटा से सपा के देवेश शाक्य और भाजपा के राजवीर सिंह के बीच मुकाबला है। वही बदायूं से सपा के आदित्य यादव के सामने भाजपा के दुर्विजय शाक्य मैदान में हैं।

अनंतनाग राजौरी सीट अकेले फतह कर पाएंगी महबूबा मुफ्ती ?

तीसरे चरण में जनता किसे जीत का ताज पहनाएगी और किसकी हार सुनिश्चित होगी यह तो 4 जून को ही पता चल पाएगा।