July 27, 2024

World Sight Day 2023: विश्व दृष्टि दिवस पर जानें आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय

विश्व दृष्टि दिवस 2023 || World Sight Day 2023 || 12 अक्टूबर,2023 || Eye Care || Eye Donation || Health Blogs
​ विश्व दृष्टि दिवस पर जानें आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय
वैश्विक स्तर पर बढ़ रही आंखों से संबंधित समस्याएं चिंता का विषय है।इसीलिए विश्व भर में धुंधली दृष्टि (खराब दृष्टि) अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस(World Sight Day)मनाया जाता है ।
आंखें मानव शरीर का एक प्रमुख अंग हैं।आंखों के बिना हमारा जीवन ही अधूरा है। क्योंकि यदि व्यक्ति देखा नहीं सकता तो उसका संपूर्ण जीवन अंधकारमय हो जाता है। आंखों के माध्यम से हम अच्छी- बुरी, खूबसूरत चीजों को देख पाते हैं। हमारे सुखी जीवन के लिए स्वस्थ आंखों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आंखों के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिन धुंधली दृष्टि, अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

विश्व दृष्टि दिवस || World Sight Day || 12 अक्टूबर,2023 || Eye Care || Eye Donation

विश्व दृष्टि दिवस_World Sight Day 2023_Eye Care_health Blogs in Hindi

विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) पर जानें आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय

दशकों पहले चश्मा लगाने की जरूरत उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाली समस्याओं के लिए पड़ती थी क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखे भी कमजोर होने लगती थी। लेकिन मौजूदा समय में 5 वर्ष की उम्र के बच्चे भी आंखों की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। और छोटी उम्र में ही आंखों पर चश्मा चढ़ जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रही आंखों से संबंधित समस्याएं (eye related problems) चिंता का विषय है।इसीलिए विश्व भर में धुंधली दृष्टि (खराब दृष्टि) अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस(World Sight Day 2023)मनाया जाता है ।

वर्ष 2023 में अक्टूबर का दूसरा गुरुवार 12 अक्टूबर को पढ़ रहा है इसलिए वर्ष 2023 में विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।इस दिन का केंद्रीय बिंदु अंधेपन की रोकथाम के बारे में लक्षित दर्शकों को शिक्षित तथा विजन 2020 एवं विजन 2020 कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में सहयोग उत्पन्न करना है।

विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास (History Of World Sight Day)

 विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) सर्वप्रथम वर्ष 2000 में लायंस क्लब इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के साइट फर्स्ट अभियान के तहत मनाया गया था। तब से इसे विजन 2020 द राइट टू साइट (V2020) योजना में एकीकृत कर लिया गया है।

वर्ष 1999 में शुरू की गई विजन 2020 योजना को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के सहयोग से इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रीवेंशन आफ ब्लाइंडनेस(International Agency for the Prevention of Blindness)द्वारा समन्वित किया गया है।

विश्व दृष्टि दिवस का महत्व (Significance of World Sight Day)

आंखें  मानव शरीर का एक प्रमुख अंग हैं।आंखों (Eyes) के बिना हमारा जीवन ही अधूरा है। क्योंकि यदि व्यक्ति देखा नहीं सकता तो उसका संपूर्ण जीवन अंधकारमय हो जाता है। आंखों के माध्यम से हम अच्छी- बुरी, खूबसूरत चीजों को देख पाते हैं। हमारे सुखी जीवन के लिए स्वस्थ आंखों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आंखों (eyes) के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। यह दिन धुंधली दृष्टि, अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

क्या है दृष्टि संबंधी दोष ?

दृष्टि संबंधी दोष निम्न प्रकार हैं (There are some common eye defects)-

निकट- दृष्टि दोष (c)

निकट दृष्टि दोष में दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई न देकर धुंधली दिखाई देती है। और व्यक्ति उन्हें देखने में असहज महसूस करता है। जब आंख की पुतली लंबी हो जाती है तब मायोपिया (myopia) होता है। आंखों की पुतली लंबी होने से जो रोशनी आंखों में प्रवेश करती है वह ठीक प्रकार से फोकस नहीं होती। जिससे प्रतिबिंब रेटिना(Retina) के थोड़ा आगे फोकस करता है। निकट दृष्टि दोष या मायोपिया(myopia) को अवतल लेंस का उपयोग करके ठीक किया जा सकता है।

जरा दृष्टि दोष (Presbyopia)

जरा दृष्टि दोष के लक्षण आमतौर पर 40 साल की उम्र के आसपास शुरू होते हैं और 65 साल तक यह लक्षण गंभीर हो जाते हैं। इस दृष्टि दोष में आसपास की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता का क्रमिक नुकसान हो जाता है। इस रोग के निवारण के लिए द्वीफोकसी लेंस (Bifocal Lense)का उपयोग किया जाता है। जिसमें उत्तल और अवतल दोनों प्रकार के लेंस होते हैं।

मोतियाबिंद (cataracts)

मोतियाबिंद में व्यक्ति के नेत्र के लेंस के ऊपर एक झिल्ली बन जाती है। मोतियाबिंद से आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है। मोतियाबिंद का इलाज सर्जरी के द्वारा किया जा सकता है।

कैसे करें आंखों की देखभाल ( How to take care of eyes)

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व भर में लगभग 285 मिलियन लोग नेत्रहीन हैं। इनमें से 39 लाख लोग अंधे और 246 मिलियन लोग मध्यम या गंभीर दृष्टि दोष वाले हैं अधिकांश अंधेपन का उपचार या रोकथाम कुछ सावधानियां बरत कर किया जा सकता है।

  • अच्छी दृष्टि के लिए स्वस्थ एवं संतुलित आहार का सेवन करें। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां एवं गाजर को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें
  •  धूम्रपान मोतियाबिंद, ऑप्टिक एवं तंत्रिका क्षति के साथ-साथ दृष्टि से संबंधित कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकता है। अतः धूम्रपान से दूर रहे
  • सूर्य की रोशनी के प्रत्यक्ष प्रभाव को रोकने के लिए UV संरक्षित धूप का चश्मा पहने
  • यदि आप बहुत देर तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो आंखों का सूखापन कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पलकों को झपकाएं।
  • धीमी रोशनी में ना पढ़े
  • यदि आप कार्य स्थल पर खतरनाक पदार्थ से काम करते हैं तो अपनी आंखों की रक्षा के लिए सुरक्षा चश्मा अवश्य पहनें।
  • आंखों की नियमित जांच कराएं
  • खिड़कियों एवं लाइट द्वारा कंप्यूटर पर पड़ने वाली चका- चौंध से बचने का प्रयास करें
  • कांटेक्ट लेंस पहन कर सोने या तैराकी करने से बचे
  • कांटेक्ट लेंस लंबी अवधि तक ना पहने
  • कंप्यूटर या टेलीविजन देखते समय एंटी ग्लेयर चश्मा पहने।
  • आंखों को आराम देने के लिए प्रत्येक 20 मिनट के अंतराल पर 20 फीट की दूरी पर 20 सेकंड के लिए देखें

नेत्रदान है महादान (Eye donation is a great donation)

आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखना केवल एक व्यक्ति का ही कर्तव्य नहीं अपितु यह संपूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नेत्रदान करके हम उन लोगों को दुनिया देखने की सुखद अनुभूति दे सकते हैं जो देखने में असमर्थ हैं। किसी के जीवन में रंग भरने के लिए उसे बेहतर दृष्टि देने के लिए आज ही अपनी आंखों का दान करने का संकल्प लें। क्योंकि नेत्रदान एक महादान है।

विश्व दृष्टि दिवस 2023 की थीम (Theme of World Sight Day,2023)

विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day)प्रत्येक वर्ष एक थीम के तहत मनाया जाता है। वर्ष 2023 के विश्व दृष्टि दिवस की थीम है- 

          “काम पर अपनी आंखों से प्यार करे।”

            “Love Your Eyes at Work.”